संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 06 Feb 2026 03:31 AM IST

Verification of room inspector's duty will be done through Aadhaar

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद



लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक पर परीक्षा कक्ष में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान लगने वाले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का सत्यापन आधार कार्ड से किया जाएगा। परिषद के अनुसार, सचल दल में कम से कम एक महिला निरीक्षक की ड्यूटी लगेगी। परीक्षा केंद्र में नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए वेबकास्टिंग के जरिये केंद्र की माॅनिटरिंग की जाएगी। स्ट्रांग रूम में किसी भी व्यक्ति के मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *