सिर घूम रहा है, लगा कि गिरने वाले हैं। कान में घंटी बजने की आवाज सुनाई दे रही है। ज्यादातर मरीजों में यह दिक्कत कान में संक्रमण की वजह से है। इसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी में किया जाएगा। इसके लिए स्पेशल क्लीनिक हर मंगलवार को लगती है।
वर्टिगो क्लीनिक की नोडल अधिकारी डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि मरीजों में चक्कर आना, पसीना आना, शरीर का संतुलन गड़बड़ होना और उल्टी होने की परेशानी होती है। इसे वर्टिगो एवं बैलेसिंग डिसऑर्डर भी कहते हैं। 70-80 फीसदी लोगों में यह परेशानी कान में संक्रमण की वजह से बनती है। इसके लिए एसएन के ईएनटी रोग विभाग के कमरा नंबर पांच में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीज देखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें – UP: रजावत हाउस में चीखें, मातम और बेटे को खोने का दर्द; तेल मिल मालिक की आत्महत्या से बिखर गया पूरा परिवार