
मजिस्ट्रेट के सामने हुए पीड़िता के बयान।
– फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दारूल फरुकिया मदरसा में नाबालिग छात्रा के कपड़े उतारकर पीटने के मामले में काकोरी पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए मदरसा पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मौलवी शिक्षक अब्दुल कारी माबूद से दो घंटे तक पूछताछ की। उसने पिटाई की बात को गलत बताया। छात्रा को डांटने की बात पुलिस को बताई है। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी छात्रा के दिए गए बयान को पुलिस नहीं देख पाई है। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिर सीट से टकरा दिया… वह बेहोश गई
