
{“_id”:”69205852bf7b8ea1220e93cc”,”slug”:”video-video-all-india-dangal-organised-in-karari-2025-11-21″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: करारी में हुआ अखिल भारतीय दंगल का आयोजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रारी में अखिल भारतीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली और प्रदेश के पहलवान शामिल हुए। बबीना के दीपक और हरियाणा के कपिल और राहुल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर जीत हासिल की। मैच में मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा और विशिष्ट अतिथि संजीव सरावगी रहे। अतिथियों ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। यहां 50-50 हजार रुपये की पहली और दूसरी कुश्ती बराबरी पर रहीं। पहली कुश्ती ग्वालियर के कौशल और पंजाब के भटिंडा के अमित के बीच हुई और दूसरी मध्य प्रदेश स्थित भिंड के बबलू और हरियाणा के हरदीप के बीच हुई थी। दोनों मुकाबले बराबरी पर रहे। इसके बाद बबीना के दीपक और झांसी के राधे के बीच कुश्ती हुई। इसमें राहुल ने जीत हासिल की। मोहसिन और रोहित के बीच हुआ मुकाबला भी बराबरी पर रहा। दतिया के सतेंद्र और शिवपुरी के प्रमोद के बीच हुई कुश्ती में प्रमोद विजेता रहे।हरियाणा के बम्हरौली के पहलवान कपिल और ग्वालियर के बलवीर के बीच हुए मुकाबले में कपिल विजेता रहे। एरच के गोंती निवासी श्यामजी और शिवपुरी के दीपू के बीच हुए मुकाबला बराबरी पर छूटे। हरियाणा के राहुल और ग्वालियर के करन के बीच हुई कुश्ती में राहुल विजेता रहे। करारी के राजवीर और ग्वालियर के छोटू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें राजवीर विजेता रहे। मौके पर बालाजी गुर्जर, गंधर्व, रावराजा, मोहसिन, बीपी सिंह, कैलाश संजय राजपूत, मीतू राजपूत आदि रहे। संचालन महरबान सिंह ने किया।