
{“_id”:”692c3bf0740e831d750148bb”,”slug”:”video-part-of-furniture-showroom-collapsed-during-construction-of-drain-2025-11-30″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: कालिंदी विहार में नाला निर्माण के दाैरान हादसा…फर्नीचर शोरूम का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचा कर्मचारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर खुदाई के दौरान फोरन फर्नीचर शोरूम का आगे का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शटर बंद कर रहा कर्मचारी जुबैर नीचे नाले में गिरते-गिरते बच गया। शोरूम संचालक पवन बघेल ने लगभग आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान बताया।