
{“_id”:”69254fa22eb2061a950bbb76″,”slug”:”video-video-uttar-pradesh-claims-land-worth-billions-belonging-to-gwalior-state-2025-11-25″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: ग्वालियर स्टेट की अरबों की जमीन पर उत्तर प्रदेश का दावा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उनाव रोड और ग्वालियर-झांसी हाईवे के बीच में स्थित अरबों की जमीन पर झांसी प्रशासन ने दावा किया है। न तो जमीन बिक पा रही है, न ही उसका सही इस्तेमाल हो रहा है। राज्य बंटवारे के समय ग्वालियर स्टेट के हिस्से में दी गई जमीन झांसी नगर निगम सीमा क्षेत्र में है जिसे स्थानीय प्रशासन नजूल की संपत्ति होने का दावा करता है। उधर, दतिया लोक निर्माण विभाग का दावा है कि यह जमीन उनके दस्तावेज में परान कोठी के नाम से दर्ज है। इस बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण भी हो रहा है। हाल में इसकी चर्चा मुख्य सचिव स्तर पर हुई है पर कोई नतीजा सामने नहीं आया है। ग्वालियर-झांसी हाईवे किनारे रेलवे ओवरब्रिज के पास 34 बीघा जमीन पर फिलहाल मध्य प्रदेश के दतिया जिले के लोक निर्माण विभाग का कब्जा है लेकिन झांसी जिला प्रशासन भी इस पर अपना दावा ठोक रहा है। करीब 350 करोड़ रुपये कीमत की इस जमीन के कब्जे को लेकर दोनों प्रदेश के शीर्ष अधिकारी मंथन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते इस पर चर्चा करने के लिए मप्र के लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव व दतिया के ईई आदित्य सोनी लखनऊ पहुंचे थे लेकिन कोई निर्णय सामने नहीं आया। इसके चलते इस बेशकीमती जमीन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।