
{“_id”:”69243f66f790fc65a1029afa”,”slug”:”video-video-massive-fire-breaks-out-in-a-shop-in-jhansis-gursarai-area-2025-11-24″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: झांसी के गुरसराय इलाके में भीषण आग, चार दुकानें आई चपेट में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी के गुरसराय में गरौठा चौराहे के पास एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर विकराल रूप धारण कर लिया और चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। आनन-फानन इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए हैं। आग की वजह शॉर्ट सर्किट से लगनी बताई जा रही है।