
{“_id”:”6927113fca75d4ad8a03b5df”,”slug”:”video-video-shri-ram-janaki-marriage-festival-celebrated-with-great-pomp-in-chirgaon-jhansi-2025-11-26″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: झांसी के चिरगांव में धूमधाम से हुआ श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चिरगांव रेलवे स्टेशन स्थित त्यागी आश्रम में सोमवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना के बीच राम–जानकी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रमों की गूंज बनी रही।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके उपरांत तनु महाराज के निर्देशन में भव्य बारात निकाली गई। बारात त्यागी आश्रम से निकलकर मेन रोड, पहला पुरा, मातनपुरा होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। ढोल-नगाड़ों की थाप, भजन मंडलियों की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।
मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विवाह का मुख्य अनुष्ठान आरंभ हुआ, जिसे पंडित योगेश व्यास ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता जानकी का पावन विवाह संस्कार पूर्ण किया गया। इस दिव्य विवाह में अनूप शिवहरे एवं उनकी पत्नी ने कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त किया। कन्यादान के पावन क्षण पर उपस्थित भक्तों ने पुष्पवृष्टि कर दिव्य युगल का आशीर्वाद लिया।