संस्कार भारती, आगरा महानगर ने पद्मश्री योगेंद्र की 102वीं जयंती पर शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी सभा में कला-साहित्य कार्यक्रम आयोजित किया। इसका विषय ‘चित्रकला के रंग : काव्य के संग’ रहा। इसमें कला और कविता का सुंदर संगम देखने को मिला।
शुभारंभ अखिल भारतीय आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, वयोवृद्ध कवि हरि मोहन सिंह कोटिया, राजीव द्विवेदी और प्रतिभा भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में 27 चित्रकार, कवियों ने कैनवास पर चित्र उकेरते हुए स्वरचित काव्य पंक्तियों को प्रस्तुत किया।

बैकुंठी देवी महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज भार्गव ने इसे कला क्षेत्र में नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने कहा कि चित्रकला और काव्य दोनों में रत साधकों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास है जो आगे भी जारी रहेगा।
प्रो. नीलमकांत, प्रो. बिंदु अवस्थी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. साधना सिंह, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. सपना गोयल, डॉ. अंकुर गोयल (एसएन मेडिकल कॉलेज), डॉ. चेतना परिहार, मीतू सिंह, वंदना तिवारी, प्रतिभा भदौरिया, रश्मि सिंह, गुंजन, परिधि सिंह सहित अनेक कलाकारों ने इसमें सहभागिता की। संयोजन डॉ. एकता श्रीवास्तव और रश्मि सिंह ने किया।

इस अवसर पर ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, राकेश दिवाकर, प्रभुदत्त उपाध्याय, सतीश गुप्ता, डॉ. विनोद माहेश्वरी, अनिता भार्गव, नीता गर्ग की भी मौजूदगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *