Devotees became emotional after listening to story of devotion of Prahlad and Dhruv

भागवत कथा सही मार्ग दिखाती है। भक्ति करनी है तो ध्रुव और प्रह्लाद जैसी करो। भगवान ने भक्त प्रह्लाद के लिए नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। यदि भक्ति सच्ची हो तो ईश्वर हमेशा आपकी मदद करते हैं। भागवत कथा सुनना और भगवान को अपने मन में बसाने से मनुष्य के जीवन में परिवर्तन आता है। जितना भक्त भगवान के बिना अधूरा है उतना ही अधूरा भगवान भी भक्त के बिना हैं। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट सिकंदरा में चल रही भागवत कथा के दौरान कथाव्यास आचार्य मोहित स्वरूप ने यह उपदेश दिए। कथाव्यास ने शनिवार को ध्रुव, भक्त प्रह्लाद के चरित्र और नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कहा कि भक्त प्रह्लाद और ध्रुव को अपने जीवन में कठिन परीक्षाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने भगवान का नाम कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने गोसेवा के साथ नंदी सेवा का भी अनुरोध करते हुए कहा कि कुछ लोग फल प्राप्ति की इच्छा से गोमाता को रोटी खिलाते हैं लेकिन नंदी को छोड़ देते है। मनुष्य को दिखावा नहीं, बल्कि भगवान को सच्चे हृदय से याद करना चाहिए। उन्होंने वृंदावन धाम में संचालित एकमात्र नंदीशाला के लिए सहयोग की अपील की। कथा के मध्य कजरारे मोटे-मोटे नैन नजर न लग जाए जैसे भजनों पर श्रद्घालु झूमने पर मजबूर हो गए। भगवान विष्णु और ध्रुव की सजीव झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा। विश्वास शर्मा ने बताया कि रविवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन होगा। साथ ही श्रद्घालुओं को बाल कृष्ण की झांकी के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। इस मौके पर रमाशंकर शर्मा, ब्रजबाला शर्मा, श्रद्धा शर्मा, अमित शर्मा, अनिशा शर्मा, गजेंद्र सिंह, डॉ. जेपी यादव, डॉ. कपिल शर्मा, दिलीप अग्रवाल, राजेश खुराना, किशोर अग्रवाल, रघु अग्रवाल, बीना सिंह, नीलू गुप्ता, दीपिका पोरवाल और शालिनी पोरवाल आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *