
{“_id”:”6939ad2222d43ec330029c4d”,”slug”:”video-diseases-are-increasing-among-elderly-500-doctors-will-brainstorm-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: बुजुर्गों में बढ़ रहीं बीमारियां, 500 चिकित्सक करेंगे मंथन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जीरियाट्रिक्स सोसायटी ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय जेसीकॉन-2025 का शुभारंभ 12 दिसंबर से हो रहा है। इसमें देश-विदेश के करीब 500 चिकित्सक शामिल होंगे। इसमें बुजुर्गों में बढ़ रह बीमारियों के इलाज और बचाव पर मंथन होगा। कार्यशाला में बुजुर्गों की बीमारियों के इलाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने वाले 100 चिकित्सकों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।हरीपर्वत स्थित होटल में आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि बुजुर्गों में डिमेंशिया, मुधमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद, प्रोस्टेट, सांस, अस्थमा और थायराइड समेत कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनके इलाज के लिए अन्य मरीजों के मुकाबले ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। ऐसे में देशभर के चिकित्सक इनकी बीमारियों के इलाज बचाव पर व्याख्यान देंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में मांसपेशियों की कमजोरी की भारतीय गाइडलाइन भी जारी होगी। 100 युवा चिकित्सकों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जिन्होंने बुजुर्गाें के इलाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 8 को फेलोशिप भी दी जाएगी। साइंटिफिक सचिव डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि कार्यशाला में 75 पोस्टग्रेजुएट के छात्र जीरियाट्रिक्स की बीमारियों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। पोस्टर विमोचन में डॉ. कैलाश विश्नोई और डॉ. एके गुप्ता मौजूद रहे।