आगरा के रामबाग स्थित नई दिशा सामाजिक संस्थान पर मां आलय संस्था ने जरूरतमंद बालिकाओं को छात्रवृत्ति वितरित की। शुभारंभ मुख्य अतिथि बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.पूनम सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. जाहन्वी शर्मा, डॉ. शैलजा मिश्रा, नंद नंदन गर्ग, केशव दत्त गुप्ता और नीरू गुप्ता ने किया। महाविद्यालयों में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली व जरूरतमंद 70 छात्राओं को करीब एक लाख 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। संस्थापिका राधा मुकुल गुप्ता ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य का होना बहुत जरुरी है। संस्थान संचालक संजीव दौनेरिया, डाॅ. विनीता गुप्ता, डॉ. नीलम कांत, प्रो. शैलजा मिश्रा, डॉ. बिंदु अवस्थी, डॉ. राधारानी गुप्ता, ममता बंसल, एडवोकेट आनंद प्रकाश गुप्ता, सुशील दौनेरिया, अंकित, अंशुल ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। समारोह में निशि, मोनिका, पायल, दीक्षा, भावना, रश्मि व अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें