
{“_id”:”6929ab12eb47c88dc402f7b1″,”slug”:”video-video-jhansi-ssp-said-in-the-traffic-closing-program-if-you-break-the-rules-your-google-map-will-read-directly-to-heaven-2025-11-28″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: यातायात समापन कार्यक्रम में बोले झांसी एसएसपी- नियम तोड़ा तो आपका गूगल मैप सीधा स्वर्ग में रीड करेगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दीनदयाल सभागार में “यातायात समापन सप्ताह” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बच्चों से कहा कि घर पर और आसपास यातायात नियमों को लेकर चर्चा जरूर करें। यह नियम आपके घर की तरह नहीं है कि गलती करने पर सॉरी से काम चल जाए। यहां यदि गलती की तो सुधारने या सॉरी करने का मौका नहीं मिलेगा इसीलिए सतर्क रहे। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का दर्द बयां करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरे दिन धूप, सर्दी, बरसात में खड़ी रहती है इसीलिए आपको अपनी सुरक्षा के लिए नियमों को पालन करना चाहिए।