
{“_id”:”693efd1c7080d32ee90a7d3d”,”slug”:”video-32-members-of-three-gangs-involved-in-300-crore-rupee-fraud-have-been-arrested-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: यूपी में 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी…तीन गिरोह के 32 शातिर गिरफ्तार, एक का सरगना दुबई से चला रहा गिरोह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कमिश्नरेट पुलिस ने 300 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। दुबई से गिरोह चलाने वाले सरगना के 24 साथियों को ताजगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोगों को तरह-तरह से जाल में फंसाकर ठगते थे। खातों में रकम जमा कराने के बाद निकाल लेते थे। इसी तरह छह आरोपी जगदीशपुरा क्षेत्र से पकड़े गए। आरोपी सोशल मीडिया साइट पर आसान तरीके से लोन का झांसा देते थे। खाते में पांच हजार जमा कराते थे। मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल हैक कर रकम निकाल लेते थे। दो आरोपी किरावली से पकड़े गए।