Video: Foreign couple marries in Orchha following Hindu rituals

विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मध्य प्रदेश के ओरछा में शादी रचाई है। दुल्हन फ्रांस की है और दूल्हा इटली का निवासी है। दोनों भारत घूमने आए थे यहां आकर दोनों में प्यार हो गया। दोनों भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करने का मन बनाया। इसके लिए ओरछा आकर उन्होंने अपनी ख्वाहिश पूरी की। विदेशी जोड़े 54 वर्षीय चीरो व 50 वर्षीय ऑडरा ने ओरछा के बतेश्वर मंदिर में विवाह रचाया। इस शादी में वह सब कुछ हुआ जो एक भारतीय शादी समारोह में होता है। दूल्हा दुल्हन को मंदिर में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। शादी की रस्में भारतीय परंपरा अनुसार हुई। बताया जा रहा है दोनों भारत घूमने आए थे। दोनों को प्यार हो गया इसके बाद दोनों की इच्छा हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करनी थी। जिस पर जोड़े ने ओरछा में आकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ वचन लिये। भारती परंपरा के अनुसार शादी की रस्में पूरी की। सात जन्मों तक पति-पत्नी के रूप में रहने के लिये भगवान रामराजा के सामने जमीन में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया है। दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद दोनों ने कहा कि रामराजा की नगरी में एक दूसरे का हाथ पकड़ने की अभिलाषा आज पूरी हो गई। विदेशी जोडे़ को पूरा विश्वास है की सनातन संस्कारों से अभिप्रेरित अनुष्ठानों के बीच हुआ उनका पाणिग्रहण अब सात जन्मों तक सफल और अटल रहेगा। इस शादी की खूब चर्चा हाे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें