Constitution Day celebrated in Agra Municipal Corporation

संविधान दिवस पर नगर निगम ने शहर के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों और भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया और दैनिक जीवन में नागरिक जिम्मेदारियों के महत्व पर चर्चा की। सभी ने स्वच्छ आगरा अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *