
{“_id”:”694828bff4a077992804d2c7″,”slug”:”video-thousands-of-people-ran-in-mini-marathon-at-sansad-khel-mahotsav-2025-12-21″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: सांसद खेल महोत्सव के मिनी मैराथन में दौड़े हजारों लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा में सांसद खेल महोत्सव का आगाज रविवार को मिनी मैराथन के साथ हुआ। ठंड के बावजूद सड़कों पर सुबह हजारों लोग दौड़े। रामलीला मैदान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इसके बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तृतीय सांसद खेल महोत्सव शुरू हुआ। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 29 खेलों में 50 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें से 3000 खिलाड़ी बाहर से आ रहे हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण बैडमिंटन में हुए हैं। इस बार महिला क्रिकेट का आयोजन भी हो रहा है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन 12 खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संचालन रिनेश मित्तल ने किया। इस दौरान समन्वयक दिगंबर सिंह धाकरे, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास, आगरा कॉलेज प्राचार्य सीके गौतम, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, राम सकल गुर्जर, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, गौरव शर्मा, भानु महाजन, शिवशंकर शर्मा, डॉ. पार्थ बघेल, अशोक चौबे, डॉ. सलोनी बघेल, उपमा गुप्ता, सुमन सुराना, डॉ. कैलाश सारस्वत, नवल तिवारी आदि मौजूद रहे।