103 couples became life partners in a mass marriage ceremony

आगरा के सैंया ब्लाॅक के संकल्प मैरिज होम और जगनेर की दुर्गा वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 103 युवक-युवती परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार भेंट किए गए। सम्मेलन में सैंया के 48 खेरागढ़ के 27 और जगनेर के 28 जोड़े पहुंचे। मंत्रोच्चार से उनका विवाह कराया गया। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सैंया में सांसद प्रतिनिधि अनिल चाहर, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत त्यागी, बीडीओ जयकिशन दोहरे, शैलेंद्र कसाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह त्यागी और एडीओ पंचायत विनय प्रताप सिंह मौजूद रहे। जगनेर में डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, ब्लॉक प्रतिनिधि पदम सिंह, मंडल अध्यक्ष लवलेश, जेई तेज प्रताप सिंह, एडिओ पंचायत महेंद्र कुमार, आईएसबी सकील अहमद और समाज कल्याण देवेश कुमार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें