Video analytics CCTV cameras in metro stations will identify suspicious and unpleasant situations

भूमिगत मेट्रो स्टेशन में लगाए जा रहे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेट्रो के 4 किलोमीटर लंबे चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से यात्रियों की सुरक्षा होगी। इस सेक्शन के चारों मेट्रो स्टेशनों (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज) के चप्पे-चप्पे पर वीडियो एनालिटिक्स सुविधा से लैस सीसीटीवी की नजर होगी। ये इंटेलीजेंट सीसीटीवी कैमरे स्टेशनों की निगरानी के साथ संदिग्ध या किसी अप्रिय स्थिति की पहचान कर खुद ही तत्काल स्टेशन कंट्रोलर सहित अन्य मेट्रो अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। बुधवार को इन स्टेशनों में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए। विभिन्न उपकरणों को लगाने का कार्य भी तेज कर दिया गया है।

Trending Videos

यूपीएमआरसी के पीआरओ के अनुसार स्टेशन परिसर के किसी भी हिस्से में यदि कोई वस्तु लावारिस पड़ी दिखाई देगी और कुछ मिनट तक उस वस्तु को लेने कोई नहीं आएगा तो वीडियो एनालिटिक्स फीचर युक्त सीसीटीवी कैमरे खुद ही स्टेशन कंट्रोलर को इसकी सूचना देंगे। ये इंटेलिजेंट कैमरे यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर बनी पीली रेखा पार न करें। यदि कोई भी व्यक्ति पीली रेखा पार कर ट्रैक की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा तो ये कैमरे तुरंत मेट्रो स्टाफ को इसकी सूचना देंगे।

मेट्रो के सभी भूमिगत स्टेशनों में औसतन 40-45 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्टेशनों की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में भी 12 कैमरे होंगे। इन कैमरों का रियल टाइम फ़ुटेज सीधे सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और मेट्रो डिपो स्थित सेंट्रल सिक्यॉरिटी रूम में प्रसारित होगा। उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ़) के जवान सीसीटीवी सर्विलॉस सिस्टम नज़र रखेंगे।

अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे इन्फ़्रारेड तकनीक से भी लैस हैं, जिनकी मदद से रात में या कम रोशनी में भी साफ फ़ुटेज मिलती है। इन कैमरों को मुख्यतः बाहर की तरफ लगाया जाएगा। इनके अलावा बॉक्स कैमरों का इस्तेमाल स्टेशन और ट्रेन में निगरानी के लिए किया जाएगा। वाइड एंगल फुटेज के लिए डोम कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनसे पूरे स्टेशन पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी। क्रिटिकल स्थलों पर अत्याधुनिक पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरे भी लगाए जाएंगे। ये कैमरे रिमोट की मदद से 360 डिग्री घूम और जूम हो सकेंगे।

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि ‘‘सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से सभी स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी की जाएगी। कैमरे इस प्रकार लगाए जा रहे हैं कि कहीं कोई डार्क स्पॉट न हो। स्टेशनों में महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी। लिफ्ट, स्टेशन नियंत्रण कक्ष, टिकट काउंटर आदि में पारदर्शी शीशे लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें