{“_id”:”677d2fb493dacf823409622b”,”slug”:”video-bike-rider-killed-in-dcm-collision-in-orai”,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO : उरई में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव निवासी प्रयाग नारायण पाल (56) शहर के कोंच बस स्टैंड पर दूध डेयरी खोले थे। वह प्रतिदिन बाइक से घर से आते-जाते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से उरई आ रहे थे। जैसे ही बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़गांव के पास पहुंची तभी पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
