
झांसी में बुदेलखंड कॉलेज (बीकेडी) में फर्जी प्रबंध तंत्र का विरोध बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने किया और एक ज्ञापन देकर फर्जी सदस्यता समाप्त करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने बताया कि बीकेडी में 1997 से लेकर 2013 तक सरकार द्वारा नियुक्त कंट्रोलर कार्य करते रहे लेकिन सपा के शासन काल में शिक्षा माफिया फर्जी सदस्यता के आधार पर बीकेडी व अन्य शिक्षण संस्थानों में काबिज हो गए हैं। इस पर उन्होंने डीएम से 23 मार्च को होने वाले चुनाव में 1997 से पूर्व के मान्य सदस्यों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में अंचल अड़जरिया, अखिलेश त्रिपाठी, भाथूराम रायकवार, ग्यासी लाल, संतोष खरेले सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
