टेलीग्राम एप्लीकेशन के जरिए देश भर के लोगों को टास्क पूरा करने और निवेश कराने के नाम पर से 250 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। दोनों गुजरात के अहमदाबाद निवासी हैं। इन्होंने चीन के आइपी एड्रेस से सऊदी अरब में एप तैयार कराकर ठगी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि साइबर अपराध थाने की टीम ने गुजरात के अहमदाबाद की जय जगन्नाथ कॉलोनी निवासी मैकेनिकल इंजीनियर सादरिया मिलन और दूसरा साइबर ठग हाईस्कूल फेल अर्जुन सिंह है। उन्होंने बताया कि रामपुर निवासी चेतना नाम की महिला ने साइबर अपराध थाने थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद जांच शुरू की गई थी।
