झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में आग की घटना में आई एक ओर हैरान करने वाली कहानी आई है। यहां एक मां दूसरे के बच्चे को अपना समझकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही थी। मालूम होने पर प्रशासन ने बच्चे को उसके पिता कृपाराम को लौट दिया। बमेर बबीना की रहने वाली लक्ष्मी का बच्चा मेडिकल में था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
