
आगरा के अछनेरा में फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर की ओर से अछनेरा में जन चाैपाल लगाई गई। इसमें शिकायत करने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। चौपाल में 14 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिकायत सुनने के लिए अपने काउंटर लगाए थे। सबसे ज्यादा विद्युत विभाग की शिकायतें आईं। चौपाल में भी फार्मर रजिस्ट्री के कराने के लिए लोग जूझते रहे।
