इकदिल। दो मिनट में झेल जेओ, मरेंगे तो मार के मरेंगे…। चितभवन चौकी में पुलिस के सिपाही से एक कारोबारी की झड़प और का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कारोबारी सिपाही को धमका रहा है। वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें रिश्वत लेने संबंधित आरोप भी हैं। सीओ सिटी ने इस मामले में वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि सिपाही की ओर से कोई रिश्वत नहीं ली गई है। उसे देने का प्रयास किया गया था।

Trending Videos

चितभवन क्षेत्र के ही बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की पुलिस के सिपाही से झड़प का वीडियो रात का है। इसमें दोनों के बीच बहस हो रही है। गाली गलौज और सिपाही को धमकाया भी जा रहा है। रिश्वत लेने के आरोप हैं। वीडियो के अनुसार कारोबारी अपने एक साथी के साथ चौकी पर पहुंचा था। सिपाही की ओर से कोई बात दारोगा से कहने से नाराज थे। इसी बात पर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हो रही थी।

मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखा, हालांकि इसमें बीच-बचाव भी किया गया। बताया जा रहा है कि कारोबारी मिट्टी खनन का काम भी करता हैं। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि रात में खनन नहीं किया जा सकता। सिपाही को रिश्वत देने के मामले के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि सिपाही ने रुपये लिए नहीं हैं। उसे देने का प्रयास किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *