Trending Videos

लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष मध्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 19 पदों के नाम सामने आए। लखनऊ बार के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सरोज कुमार शुक्ला और मुख्य चुनाव अधिकारी धीरज पांडेय ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अभिनेश कुमार यादव ने 703 मत पाकर जितेंद्र कुमार यादव को हराया। मध्य उपाध्यक्ष के दो पद के लिए सौरभ शुक्ला और सुरेंद्र सिंह यादव विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए अजय कुमार यादव ने 1195 वोट पाकर जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को हराया। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए नरेंद्र शुक्ला, आशीष राय और जितेंद्र सिंह यादव चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के पदों के लिए शशेंद्र प्रताप सिंह, खड़ग बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार दीक्षित, विनोद कुमार शुक्ला और अंजलि कटियार और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर अभिषेक सिंह यादव, आरती देवी, जूली रावत, अंकिता मिश्रा, मैना रावत और विश्वास कुमार चुने गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें