संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sat, 13 Apr 2024 12:49 AM IST

अमेठी। कस्बे के दुर्गापुर मार्ग स्थित आंबेडकर तिराहे के पास स्कूल से वापस जाते समय छात्राें के बीच मार-पीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो अमेठी के दुर्गापुर मार्ग स्थित आंबेडकर तिराहे के पास का बताया जा रहा है। मारपीट करने वाले स्कूली ड्रेस में है। बच्चों के दो गुट आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि बच्चे किस स्कूल के हैं, इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच हो रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें