{“_id”:”678501b8bc55a638ce0713f7″,”slug”:”video-order-to-remove-security-guards-deployed-on-outsourcing-created-panic”,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO : आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्डों के हटाने का फरमान, मची खलबली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फरमान जारी हो गया है। जैसे ही इस फरमान की जानकारी आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। आनन फानन में सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। इसके बाद पहले सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, फिर डीएम राजेश कुमार पांडेय और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी से मिलने पहुंचे। उन्हें अलग अलग ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि किसी भी जगह से इन आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को ठोस आश्वासन नहीं मिला।
