VIDEO : People complaints heard on the police station only six could be resolved

एटा के अलीगंज में शनिवार को अलीगंज सर्किल के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त हुई जन शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए। अलीगंज सर्किल के कोतवाली अलीगंज में उप जिलाधिकारी विपिन कुमार, क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेगर नें लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें दो शिकायती पत्र राजस्व से संबंधित प्राप्त हुए। दोनों प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना जसरथपुर पर दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना नयागांव पर चार प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से संबंधित अधिकारियों द्वारा दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना राजा का रामपुर मे तीन प्रार्थना पत्र हुए, जिनमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस प्रकार थाना अलीगंज सर्किल में 11 प्रार्थना पत्रों में मात्र 6 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *