सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ओल्ड भटावली गांव में पुजारी की हत्या कर दी। उनका शव बेड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की जानकारी के बाद डीआईजी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। रामगंगा किनारे बने पुराने शिव मंदिर में मुन्ना लाल पुरी लगभग 15 वर्षों से पुजारी का कामकाज करते थे। वह मूलरूप से बरेली जिले के सिरसा थाना भमौरा का रहने वाले थे।
