
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शांति यज्ञ में अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद अक्षय यादव, डॉ. अजंट सिंह यादव, अपर्णा यादव, अनुराग यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव और अर्जुन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।