
आगरा के आवास विकास के सेंट्रल पार्क में नगर निगम की ओर से स्थापित कबाड़ से निर्मित सांप-सीढ़ी का खेल बच्चों के लिए मनोरंजन और शिक्षा का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत कर रहा है। इस खेल में बच्चे न केवल खेल का आनंद ले रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण के महत्व को भी समझ रहे हैं। 24 गुना 24 फुट की लंबाई वाले इस गेम को बनाने में 1600 किलोग्राम लोहे के कबाड़ का प्रयोग किया गया है। इसका निर्माण करने वाले गाजियाबाद के साक्षी झा एवं सरफराज अली ने बताया कि पारंपरिक पासे के स्थान पर एक गोल स्पिनर लगाया गया है। खिलाड़ी इस स्पिनर को घुमा सकते हैं।