
आगरा के सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ग्राम सिकंदरपुर के पास शुक्रवार देररात तीन वाहन आपस में टकरा गए। तीनों ट्रकों के टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रकों मे फंसे चालक-परिचालकों को निकाला। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी भेजा। इधर ट्रकों के टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने मे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
