
कानपुर आगरा हाईवे के सुनवर्षा ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर ईंटों लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करने में मंगलवार शाम बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौके पर ही गई। पीछे बैठा युवक घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शुक्ल निवासी सचिन (18) अपने पड़ोसी राजीव कुमार के साथ मंगलवार शाम गैस सिलिंडर लेने के लिए बाइक से निकला था।
