Video: Union Minister SP Singh Baghel said in Jhansi - Mulayam was the son of the soil, Akhilesh is the son of Twitter.

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज सका। अखिलेश का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर बोले कि मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र थे। जबकि, अखिलेश यादव ट्विटर पुत्र हैं। झांसी आगमन पर वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सपा प्रमुख के घुसपैठिये होने पर पीएम से इस्तीफा देने के बयान पर बघेल ने कहा कि घुसपैठिए घर-घर में घुसे हैं। अखिलेश का बयान मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए है। सपा प्रमुख के भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रचने के आरोप पर बोले कि हर चुनाव से पहले विपक्ष इस तरीके से आरोप लगता है और कहता है कि संविधान को खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण के अनुसार केंद्र और राज्य में बैकलॉग को भर रही है। जबकि, पूर्ववर्ती सरकारों में ओबीसी का 27 फीसदी आरक्षण कभी पूरा नहीं किया गया। जबकि, मंडल कमीशन को लागू हुए बहुत वर्ष हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें