{“_id”:”69b6f91cb58e818fa60126b1″,”slug”:”video-viral-of-harsh-firing-at-wedding-ceremony-orai-news-c-224-1-ori1005-141645-2026-03-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Video Viral of Harsh Firing at Wedding Ceremony



रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च को गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति के पुत्र अंकित प्रजापति की शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान पूजन की रस्म के समय किसी रिश्तेदार ने बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम हुसेपुरा जागीर में हर्ष फायरिंग की घटना संज्ञान में आई है। आयोजन पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है, जिसके आधार पर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *