Video: When Maharashtra's criminals came face to face with the police, they said... they will not come to UP.

महाराष्ट्र से झांसी आकर टप्पेबाजी की घटना करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सत्ती निवासी नंदूरवार गोली लगने से घायल हो गया, जबकि गणेश नारायण नायडू एवं विश्वनाथ को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। वहीं, गोली लगने के बाद घायल बदमाश बार-बार दर्द से कराहते हुये यूपी न आने की बात कहते हुये सुनाई दिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी में मंदिर के पास बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हुआ। इनके गिरोह ने ही सोमवार को क्रशर कारोबारी के साथ टप्पेबाजी करने की कोशिश की थी। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *