Videos of thana incharge going viral on social media who caught with inspector in room in Agra

महिला इंस्पेक्टर शैली राणा के वीडियो वायरल
– फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को आवास में इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं थाना प्रभारी शैली राणा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह गानों में रील बनाते दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनके वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Trending Videos

मामला रकाबगंज थाना परिसर का है। परिसर में बने आवास में थाना प्रभारी शैली राणा अकेले रहती हैं। शनिवार को मुजफ्फरनगर में तैनात उनके दोस्त इंस्पेक्टर पवन नागर उनसे मिलने आए थे। इसी बीच दो महिलाएं और कुछ आदमी गाली गलौज करते हुए उनके आवास पर घुस गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर को घसीटकर बाहर लाए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *