
घूस
– फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने लेखपाल शिप्रा गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे दबोच लिया। उन्होंने एक घर को आवासीय से व्यवसायिक स्वीकृत करने के लिए दो लाख की घूस मांगी थी। इसमें पीड़ित एक लाख रुपये देने गया था। एक लाख की पेशगी लेते हुए टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कमला नगर के ई ब्लॉक निवासी सुभाष अग्रवाल से रिश्वत मांगी गई थी। वह नगर निगम परिसर में घूस ले रही थी।
