सुहागनगरी का लाल बारामुला में बलिदान हो गया। सीआरपीएफ में तैनात था। खबर आई तो घरवाले चीख उठे। देर शाम 7 बजे तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।

बलिदानी जवान विक्रम यादव
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले विक्रम यादव जम्मू कश्मीर के बारामुला में बलिदान हो गए। वह सीआरपीएफ में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वह बलिदान हो गए। खबर आई तो घरवाले चीख उठे। जानकारी मिली को आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
मटसेना थाना क्षेत्र के खद्दूसपुर ढकपुरा निवासी मान सिंह के दो बेटे सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में बड़े बेटे विक्रम यादव (49) की पोस्टिंग बारामुला, तो छोटे बेटे विमल कुमार यादव की पोस्टिंग इंफाल में थी। बड़े बेटे विक्रम के कार्यालय ले घर पर फोन आया कि वह बलिदान हो गए हैं।
