Village head misbehaved with the secretary on the block

Trending Videos



मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान ने सचिव से अभद्रता की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Trending Videos

विकासखंड कार्यालय जागीर पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी नरेश चंद्र भारती ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत नवादा निवासी विपिन कुमार के पुत्र जानू का मृत्यु प्रमाण पत्र ब्लॉक कार्यालय में देने के लिए आए थे। तभी ग्राम प्रधान वहां आए और पंचायत सहायक का मानदेय दिलाने की बात को लेकर झगड़ा करने लगे। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। मंगलवार को एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा व ब्लॉक कर्मियों की मौजूदगी में नरेश भारती ने मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें