Village people created ruckus during young man horse riding in Agra

दबंगों ने दलित युवक की रोकी घुड़चढ़ी की रस्म, बोले-अंजाम अच्छा नहीं होगा
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह युवक की घुड़चढ़ी के दौरान गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने गांव में घुड़चढ़ी की रस्म न करने की बात कही। धमकी दी कि परिणाम अच्छा नहीं होगा। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दोोनं पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म आदा कराई।   

मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के हंसेला गांव का है। गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठने के लिए तैयार था। महिलाएं मंगल गान गा रहीं थीं। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर निकलने लगा।यह दबंगों को नागबार गुजरा। इसी बीच गांव के कुछ दबंगों ने घुड़चढ़ी करने से मना कर दिया।  

हालांकि दबंगों के कुछ स्वजातीय लोगों ने ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वे अपनी दबंगई के आगे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दरम्यान दूल्हा के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों में से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद घुड़चढ़ी की रश्म पूरी करवाई। थाने पहुंचे गांव के सम्भ्रांत लोगों के बीच दबंगों ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद मामले में समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की वजह से मामला बिगड़ने से पहले काबू कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *