
arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र एक गांव में किशोर के साथ गांव के ही युवक ने कुकर्म किया। युवक से चंगुल से छूटकर किशोर किसी तरह अपने परिजन के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। किशोर के परिजन ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया 12 वर्षीय बेटा गांव के स्कूल पर खेल रहा था। तभी गांव निवासी युवक मक्का खिलाने की कहकर बच्चे को खेत में ले गया। जहां ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वहीं किशोर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि खेत पर ले जाने से पहले उसने शराब पी। बाद में जबरन कुकर्म किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर और प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी युवक की गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि खेत में मौके पर खाली शराब का क्वार्टर और पानी की बोतल मिली है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
