संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 08 Nov 2024 10:52 PM IST

loader

Villager dies due to vehicle collision



कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि मौके पर खड़े दो अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया। दूसरी तरफ मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना सोरोंजी के गांव नगला सुखा निवासी अवनीश (50), चोब सिंह (45) निवासी नगला अड्डुआ थाना ढोलना और पुष्पेंद्र (33) निवासी कस्बा बिलराम थाना ढोलना गांव तैयबपुर के समीप बाइक खड़ी करके आपस में बात कर रहे थे। तभी उधर से गुजरे एक वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक पर सवार अवनीश सहित वहां खड़े सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए। परिजन व ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि चोब सिंह और पुष्पेंद्र को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। ढोलना थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों एवं घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वाहन की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें