संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 29 Nov 2024 11:13 PM IST

loader

Villager dies in bull attack



कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तिधरी में बृहस्पतिवार की रात सांड के हमले में ग्रामीण जान चली गई। सांड ने इस ग्रामीण पर उस समय हमला किया जब वह अन्य मवेशियों को सांड के हमले से बचाने के प्रयास कर रहा था। हमले में घायल होने के बाद उसे गंभीर हालत अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम पंचायत कल्याणपुर के गांव नगला तिधरी निवासी हरि सिंह (39) पुत्र मिहीलाल के घर के पास मवेशी बंधे हुए थे। बड़े भाई कालीचरण ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सांड ने मवेशियों पर हमला कर दिया। हरिसिंह ने पशुओं को बचाने का प्रयास किया तो सांड ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े। इस बीच सांड भाग गया। परिजन ने घायल हरि सिंह को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव गांव ले आए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि सांड के हमले से ग्रामीण की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *