{“_id”:”69c43105e1c0df494b0a06f4″,”slug”:”villagers-beat-up-youths-who-had-come-to-meet-the-teenager-orai-news-c-224-1-ori1005-142115-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: किशोरी से मिलने पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने किया अधमरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Villagers beat up youths who had come to meet the teenager.



सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसे गांव के ही दो युवकों ने घर के बाहर बुलाया। इसके बाद दोनों उससे बातें करने लगे। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसके पिता गांव के कुछ लोगों के साथ खोजते हुए गांव के बाहर तक गए। इसी दौरान किशोरी के पिता को आता देख दोनों युवक एक बाड़े में छिप गए। किशोरी कुछ समझ पाती इसके पहले ही ग्रामीणों ने मिलकर दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर उनके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। बाद में किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अभिषेक दोहरे व कमल दोहरे को इलाज के लिए सीएचसी कालपी भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)


loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *