Villagers caught the thieves and beat them to death protest against police in Bareilly

भीड़ में फंसी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के उझानी क्षेत्र में भैंस चोरी करके ले जा रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के एक घंटा बाद पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस का घेराव कर लिया। करीब दो घंटे से पुलिस चोरों को ग्रामीणों के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी है। ग्रामीण पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हैं।

Trending Videos

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पालका नगला निवासी योगेंद्र पुत्र मुरली के घेर में भैंस बंधी थी। शुक्रवार रात तीन बजे चोरों ने भैंस खोल ली और उसे पिकअप में चढ़ा लिया। गांव के लोगों ने देख लिया तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने चारों ओर से पिकअप को घेर लिया। वाहन छोड़कर चोर भागे तो ग्रामीणों ने पीछा कर दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने चोरों को पीटकर अधमरा कर दिया। 

एक घंटा देर से थाना पुलिस पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने गाड़ी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण उच्चाधिकारियों की मौके पर बुलाने की जिद अड़ गए। करीब तीन घंटे होने के बाद भी पुलिस चोरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा नहीं सकी है। गांव में कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें