पिसावां (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र पिसावां के तहत बराहमऊ खुर्द गांव में पांच अगस्त को फुंका ट्रांसफार्मर अब तक बदला नहीं जा सका है। इससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन कर इसे बदलवाने की मांग की। करीब गांव की करीब 700 की आबादी प्रभावित है।

Trending Videos

पांच अगस्त की दोपहर ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। काफी प्रयास के बाद नौ अगस्त को दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया। बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर रखने के बाद इसके गर्म होने की बात कहते हुए बगैर सप्लाई चालू किए चले गए।

10 अगस्त को सप्लाई चालू करते ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। ग्रामीण फेरूलाल, मुन्ना, सुखदेव, प्रकाश, सुभाष, सुशील, पुतान आदि ने कहा कि अगर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो हम लोगों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *