
{“_id”:”69cedb0997263090c402d1ad”,”slug”:”villagers-upset-due-to-unannounced-power-cuts-agra-news-c-421-1-lad1001-4879-2026-04-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लादूखेड़ा। लादूखेड़ा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 20 गांवों में पिछले 2 दिन से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। व्यापारियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी सूचना के सुबह 10 बजे बिजली काट दी जाती है, जो शाम 5 या 6 बजे चालू होती है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी के लिए फोन करने पर निजी कंपनी की ओर से काम किये जाने का कारण बताया जाता है। गर्मी के मौसम में दिन भर बिजली न आने के चलते ग्रामीण और व्यापारियों में रोष व्याप्त है।