Villages will be developed with Rs 1.66 crore, proposal passed

बैठक में मोजूद अफसर और जनप्रतिनि​धि

बाजार शुकुल (अमेठी)। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.66 करोड़ रुपये से प्रस्तावित विकास के कामों को मंजूरी दी गई। बैठक में चार कर्मियों को नोटिस जारी करने के साथ एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया गया। बैठक में अधूरी पाइप लाइन समेत कई अन्य मुद्दा भी जनप्रतिनिधियों ने उठाया।

शनिवार को ब्लॉक सभागार में विधायक सुरेश पासी, एसएलसी शैलेंद्र सिंह व डीडीओ तेजभान की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख रहमतुल निशा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक करोड़ 66 लाख रुपये का बजट पास किया गया। डीडीओ तेजभान सिंह ने क्षेत्र पंचायत बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।

बीडीओ अंजली सरोज ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव लिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू ने पिछले वर्ष कराए गए कार्यों के बारे में बताने तथा साथ में एक-एक प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। जिसमें कार्य का नाम और आय व्यय दर्शाया गया हो। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ भेदभाव तरीके से काम न किया जाए।

बैठक से अनुपस्थित रहने वाले जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सीएचसी अधीक्षक, जल जीवन मिशन के अवर अभियंता को कारण बताओं नोटिस व एडीओ समाज कल्याण का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। बैठक में जनप्रतिनिधि समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *